फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raid on dsp's home in gurugram

भोंडसी जेल के डिप्टी जेलर के घर छापा, 230 ग्राम चरस और 11 सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2020 04:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
raid on dsp's home in gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

जिला जेल भोंडसी में तैनात डिप्टी जेलर धर्मबीर चौटाला को बृहस्पतिवार को पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए की टीम ने उनके घर पर छापा मारकर 230 ग्राम चरस और 11 सिमकार्ड (4जी) बरामद किए। वह इन्हें जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध करवाने वाले थे।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि डिप्टी जेलर के घर से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है जो नशीला पदार्थ लेकर आया था। आरोपी डिप्टी जेलर पर 15 दिन से निगरानी रखी जा रही थी।
विज्ञापन


सीआईए की टीम डिप्टी जेलर व दूसरे व्यक्ति से पूछताछ कर रही है कि वह कब से इस नशे के गोरखधंधे को चला रहे थे। इसके पीछे और कौन-कौन हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की मॉडल जेल में नशीले पदार्थ की आपूर्ति को लेकर पुलिस 15 दिन से निगरानी कर रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर को एसीपी संदीप मलिक ने टीम के साथ जेल परिसर स्थित धर्मबीर चौटाला के घर पर छापा मारा।

पुलिस ने मौके से वजीराबाद निवासी रवि उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया। वह लखनऊ का रहने वाला है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वे जेल में बंद अपराधियों को 4जी के सिम उपलब्ध कराते थे। जिससे वे इंटरनेट के माध्यम से व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया ऐप चलाते थे। इसकी बाकायदा रेट तय कर रखी थी।


एक सिम के बदले एक अपराधी से 20 हजार रुपये तक वसूलते थे। पूछताछ में पता चला है कि उनके कब्जे से बरामद चरस को वे 10 लाख रुपयों में जेल के अंदर खपाने वाले थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी डिप्टी जेलर पहले भी एक मामले में दोषी पाए जाने पर विभाग की ओर से निलंबित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed