Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Radiologist caught red-handed while conducting sex determination of foetus, ultrasound machine sealed

Gurugram News: भ्रूण लिंग जांच करते रेडियोलॉजिस्ट रंगे हाथ पकड़ा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Thu, 21 May 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Radiologist caught red-handed while conducting sex determination of foetus, ultrasound machine sealed
17 सप्ताह की गर्भवती को 40 हजार रुपये की सीरियल नंबर नोट की गई राशि के साथ अस्पताल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को खांडसा रोड स्थित एम/एस आयु हॉस्पिटल में कथित रूप से अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान एक रेडियोलॉजिस्ट को रंगे हाथ पकड़ते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और भ्रूण हत्या रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रूण लिंग जांच जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्थान को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन गुरुग्राम द्वारा गठित टीम, जिसमें डॉ. सुरेश कुमार (ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर, गुरुग्राम-II), डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी (पीसी एंड पीएनडीटी नोडल अधिकारी, गुरुग्राम) तथा डॉ. हरीश कुमार (मेडिकल ऑफिसर एवं एमटीपी नोडल अधिकारी, गुरुग्राम ) शामिल थे, ने एक गुप्त शिकायत के आधार पर एम/एस आयु हॉस्पिटल, खांडसा रोड, गुरुग्राम में छापेमारी की।
विज्ञापन

टीम द्वारा डिकॉय ऑपरेशन के तहत लगभग 17 सप्ताह की गर्भवती महिला को 40 हजार रुपये की सीरियल नंबर नोट की गई राशि के साथ अस्पताल भेजा गया। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मंजीत कुमार ने उक्त राशि लेकर महिला का अल्ट्रासाउंड किया तथा भ्रूण का लिंग “लड़का” बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिकॉय महिला द्वारा टीम को जानकारी देने के बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए टीम ने डॉ. मंजीत कुमार की अलमारी से वही 40 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद मौके पर मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया।
इस संबंध में सेक्टर-37 थाना, गुरुग्राम के एसएचओ को शिकायत देकर डॉ. मंजीत कुमार के खिलाफ प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (प्रतिबंधित लिंग चयन) अधिनियम 1994 की धारा 4, 5(2), 6, 29 तथा पीएनडीटी नियम 9, 10 और 18 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में पीसी-पीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि बेटियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed