फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Radhika's friend Himanshika's new video goes viral

Gurugram News: राधिका की दोस्त हिमांशिका का नया वीडियो वायरल

Wed, 23 Jul 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Radhika's friend Himanshika's new video goes viral
- वीडियो में हिमांशिका सिंह ने पुरुषों और महिलाओं के बारे में लिखा
विज्ञापन

- इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में हत्यारोपी पिता को सही ठहराने वालों को लताड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की 10 जुलाई को गोली मारकर हत्या करने के मामले में उसकी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने तीसरा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में हिमांशिका सिंह ने राधिका यादव के घरवालों के बारे में कोई बात नहीं की है, बल्कि समाज में ऐसे लोगों को लताड़ा है जो राधिका यादव की चार गोली मारकर हत्या करने वाले पिता दीपक यादव को सही ठहरा रहे हैं।
हिमांशिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में उन कमेंट्स को दिखाया है जो राधिका यादव की पिता दीपक यादव द्वारा गोली मारकर की गई हत्या को सही बता रहे हैं। हिमांशिका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मैंने पिछले हफ्ते राधिका यादव को लेकर दो वीडियो पोस्ट किये थे और मैं यह देखकर हैरान रह गई कि मेरे पूरे कमेंट सेक्शन में पुरुषों द्वारा पुरुष का बचाव किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। हिमांशिका ने कहा कि न्याय होना चाहिए और पुरुषों को यह समझना हो कि दुनिया सिर्फ उनकी नहीं है। यहां महिलाएं भी मौजूद हैं और महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी।
विज्ञापन

हिमांशिका सिंह ने वीडियो में लिखा है कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हम बोल रहे हैं और हम बोलते रहेंगे। राधिका यादव की दोस्त ने महिलाओं पर समाज द्वारा लगाई जाने वाली पाबंदियों पर खुलकर बोला। उन्होंने लिखा कि पुरुषों या माता-पिता द्वारा बेटियों पर छोटी-छोटी पाबंदियां लगाना स्वीकार नहीं है। लड़कियों को ये बताना कि क्या पहनना है, कहां जाना है और कैसे व्यवहार करने है, ये सब अस्वीकार्य है। हिमांशिका ने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं, बल्कि ये समस्या का एक बड़ा हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशिका सिंह ने वीडियो में पुरुषों को सलाह देते हुए लिखा है कि अब वो समय आ गया है, जब पुरुषों को अपने साथी पुरुषों को शिक्षित करना होगा। इसके साथ ही मांएं भी अपने बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं। उन्होंने कहा बेटियों को सुरक्षित रहना सिखाना बहुत हो गया, अब वक्त आ गया है कि पुरुषों को सम्मान करना सीख लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed