फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Radhika Yadav murder case Police trying to find out where mother was at time of incident

Radhika Murder Case: वारदात के वक्त कहां थीं राधिका की मां? पुलिस ढूंढ रही यह जवाब; चाचा ने बताई आंखों देखी

Fri, 11 Jul 2025 01:16 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, ग्रुरुग्राम
पीटीआई, ग्रुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही हैं, इसी के तहत पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि वारदात के समय राधिका की मां क्या कर रही थीं? मृतका के चाचा के बयान से यह गुत्थी और उलझ सी गई है।

विज्ञापन
Radhika Yadav murder case Police trying to find out where mother was at time of incident
राधिका यादव हत्याकांड - फोटो : एजेंसी

विस्तार

गुरुग्राम की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में अब नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि जब आरोपी पिता ने बेटी पर गोलियां चलाईं उस समय उसकी मां उसी मंजिल पर थीं। दूसरी ओर यह दावा किया जा रहा है कि राधिका की मां ने पुलिस से कहा है कि उनको नहीं पता कि हत्या कैसे हुई? वह वारदात से समय वहां पर नहीं थीं। गोलियों की आवाज सुनकर वह भूतल से ऊपर की ओर दौड़ीं, जहां उसके पिता ने राधिका को गोलियां मारीं। वहां पर उन्होंने राधिका को खून से लथपथ देखा था।

विज्ञापन

चाचा कुलदीप ने बताई आंखों देखी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही हैं, इसी के तहत पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि वारदात के समय राधिका की मां क्या कर रही थीं? मृतका के चाचा कुलदीप यादव के द्वारा दर्ज गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय राधिका की मां मंजू यादव घर की पहली मंजिल पर मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर में कुलदीप यादव ने कहा कि भाई दीपक, उनकी पत्नी मंजू और बेटी राधिका सेक्टर 57 स्थित मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि वह अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे उन्होंने अचानक एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी और पहली मंजिल पर पहुंचे।

विज्ञापन

चाचा ने बयान में कहा, "मैंने अपनी भतीजी राधिका को किचन में खून से लथपथ पड़ा देखा और रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में मिली। मेरा बेटा पीयूष यादव भी गोली चलने की आवाज सुनकर पहली मंजिल की ओर दौड़ा। हम दोनों ने राधिका को उठाया और अपनी कार से नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया।

पहले बताया गया था कि राधिका की मां ग्राउंड फ्लोर पर थीं
दीपक ने कम से कम पांच गोलियाँ चलाईं, जिनमें से तीन राधिका की पीठ में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले बताया गया था कि उसकी मां भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर थीं और गोलियों की आवाज सुनकर वह ऊपर की ओर दौड़ीं और उनके अनुसार गोलियों की आवाज प्रेशर कुकर के फटने जैसी थी।

यह है मामला
सेक्टर-57 के सुशांतलोक-2 में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी पीठ में गोली मार दी। राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 स्थित सुशांतलोक-2 में रहती थी। मृतका राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नहीं थे।

यह भी पढ़ें- UP: प्रेमी को तमंचा देकर बीना बोली- जा मेरे पति को मार डाल, वरना शक्ल नहीं देखूंगी तेरी; खुद दे रही थी लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed