Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Questions raised regarding the quality of construction work in the industrial area

Gurugram News: औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Mon, 09 Nov 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding the quality of construction work in the industrial area
पार्क की जमीन से अतिक्रमण हटाकर पार्किंग बनाने का भी दिया सुझाव
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-16 स्थित मॉडल औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) ने सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण औद्योगिक इकाइयों, कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जीआईए ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर निर्माण कार्यों की जांच कराने और कमियों को दूर करने की मांग की है।



एसोसिएशन के महासचिव संजीव बंसल ने दो नवंबर को भेजे पत्र में बताया कि महरौली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और बरसाती पानी की निकासी से जुड़े काम अधूरे पड़े हैं। उनका कहना है कि जल निकासी की नालियों को उचित तरीके से सीवर लाइन से जोड़े बिना ही कई सड़कों का स्तर ऊंचा कर दिया गया है। इसके चलते बारिश के समय पानी की निकासी प्रभावित होती है। कई जगह सीवर ओवरफ्लो होने और पानी का उल्टा बहाव होने से जलभराव और गंदगी की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन




जीआईए के पदाधिकारियों ने बताया कि मानसून से पहले विकास कार्य पूरे करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अभी भी काफी काम बाकी है। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में सड़क, सीवर, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। एसोसिएशन ने निगमायुक्त से संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने और लंबित काम जल्द पूरा कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसोसिएशन ने औद्योगिक क्षेत्र में पार्क के लिए निर्धारित जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया है। जीआईए का कहना है कि क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से वाहनों को खड़ा करने में परेशानी होती है। ऐसे में इस जमीन से अतिक्रमण हटाकर चारदीवारी लगाई जाए और इसे पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed