फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Stone Pelting On Two Sides during VHP s shobha yatra in Haryana news in hindi

Nuh News: मेवात दर्शन शोभायात्रा में झगड़ा, पथराव और गोली चलने की खबर; पूरे इलाके में तनाव

Mon, 31 Jul 2023 05:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नूहं
अमर उजाला नेटवर्क, नूहं Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

Nuh News Today: नूंह में मेवात दर्शन शोभायात्रा में झगड़ा हो गया है। गोली चलने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि नूंह शहीदी पार्क के पास झगड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Nuh Violence Stone Pelting On Two Sides during VHP s shobha yatra in Haryana news in hindi
नूहं में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में मेवात दर्शन शोभायात्रा में झगड़ा हो गया है। गोली चलने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि नूंह शहीदी पार्क के पास झगड़ा हुआ है। इलाके में भारी तनाव है। दोनों तरफ से पथराव जारी है। कई वाहनों को फूंकने की खबर है। वहां हवाई फायर भी हुए हैं। नूंह का बाजार बंद हो गया है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही एहतियान इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नूंह में विश्व हिंदू परिषद और मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा निकाली गई पूर्व घोषित ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। यात्रा जैसे ही नूंह के नल्हड़ स्थित नलहेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा जैसे ही शुरू हुई, वैसे ही पथराव और नारेबाजी शुरू हो गई। यात्रा में शामिल लोगों के साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया गया। इस बीच बलवाइयों ने आगजनी शुरू कर दी। कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई, जबकि कई को आग लगा दी गई।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद और मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। विगत तीन साल से यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा हो नूंह से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका होते हुए पुन्हाना के सिंगार गांव स्थित मंदिर तक जाना था। दोपहर करीब डेढ़ बजे नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई यात्रा जैसे ही शहीदी पार्क के पास पहुंची, वहां एक समुदाय के लोग पहले से जमा थे। आमने-सामने आते ही दोनों पक्षों में तकरार हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, मगर भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने कुछ गाड़ियों में आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed