{"_id":"68dc2414b2231f3ff00de744","slug":"qr-code-stickers-on-city-buses-removed-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68632-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सिटी बसों में लगे क्यूआर कोड के स्टिकर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सिटी बसों में लगे क्यूआर कोड के स्टिकर उतरे
विज्ञापन
यात्रियों को ऑनलाइन किराया देने में होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिटी बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए क्यूआर कोड के स्टिकर अब उतरने लगे हैं। कई बसों में यह समस्या आई है कि क्यूआर कोड का स्टिकर हट गया है या फिर स्टिकर की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि यात्री उसको स्कैन ही नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को नकद या फिर स्मार्ट कार्ड से किराया देना पड़ रहा है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की तरफ से शहर में विभिन्न रूटों पर 150 बसों का संचालन किया जाता है। सभी बसों में अलग-अलग जगह पर यात्रियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड के स्टिकर लगे होते हैं। यात्री अपने टिकट के रुपये सीधे क्यूआर कोड की सहायता से दे देते हैं। इससे परिचालक और यात्री दोनों का समय बचता है। परिचालक को खुले रुपये के लिए परेशान नहीं होना पड़ता।
जीएमसीबीएल (सेक्टर-10) के डिपो मैनेजर राजीव नागपाल का कहना है कि जिस-जिस बस में क्यूआर कोड खराब हो गया है उन बसों में जल्द ही लगा दिया जाएगा।