{"_id":"695682fdedacbd33fb086882","slug":"pvc-covers-will-be-installed-on-iron-electric-poles-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76038-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में लोहे के बिजली पोल पर लगेंगे पीवीसी कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में लोहे के बिजली पोल पर लगेंगे पीवीसी कवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपरिषद ने योजना कार्य को दी मंजूरी, 13 लाख रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। क्षेत्र में लगे लोहे के बिजली पोल पर पीवीसी के कवर लगेंगे, जिसका कार्य नगरपरिषद द्वारा कराया जाएगा। जिस पर करीब 13 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, ऐसा होने से करंट लगने के खतरों पर लगाम लग सकेगी।
स्थानीय नगरपरिषद विभाग ने लोहे के बिजली पोल पर पीवीसी के कवर लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे बरसाती मौसम में करंट लगने की घटनाओं से बचा जा सकेगा। इसके लिए परिषद ने कार्य का ठेका छोड़ दिया है। कार्य योजना पर करीब 13 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं, परिषद ने कार्य योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। लोहे के बिजली पोल से क्षेत्र में कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। बीते दिनों करंट लगने से एक जूस विक्रेता युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता बताती हैं कि योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। एजेंसी ने अब तक करीब 325 पोल को पीवीसी से कवर कर दिया है। योजना पर करीब 13 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पोल कवर होने से करंट लगने की संभावनाएं कम होंगी।