फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Purchase of 77035 quintal of wheat but not payment

77035 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई लेकिन भुगतान नहीं हुआ

Sat, 10 Apr 2021 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 77035 quintal of wheat but not payment
फर्रुखनगर। अनाज मंडी में अब तक सरकारी खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा करीब 77035 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है लेकिन अभी किसी भी किसान को भुगतान नहीं हो पाया है। इससे किसानों में मायूसी है। जबकि सरकार का आदेश है कि 72 घंटे में भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पिछले साल कोविड के चलते फर्रुखनगर में किसानों की सुविधा के लिए पांच खरीद सेंटर बनाये गए थे लेकिन इस वर्ष केवल फर्रुखनगर अनाज मंडी में ही खरीद का कार्य किया जा रहा है। 10 दिनों की खरीद के कारण मंडी में भारी मात्रा में गेहूं की आवक दर्ज की जा रही है। इसके चलते मंडी में अनाज उतारने की जगह भी नहीं बची है। मंडी के बाहर बनाया गया फड़ भी पूरा भर गया है। हालत यह है कि चारों तरफ अनाज के पहाड़ दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

सरकारी खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की स्थानीय प्रबंधक सुमन सिंह का कहना है कि खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इसके लिए उठान शुरू करा दिया गया है। अभी तक 25000 कट्टों का उठान करवा कर सिवाड़ी स्थित गोदाम में रखवा दिया गया है। एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में बारदाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed