फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Punjab minister Sanjeev Arora's remand extended by two days, next hearing tomorrowPunjab minister Sanjeev Arora's remand extended by two days, next hearing tomorrow

Gurugram News: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की रिमांड दो दिन की बढ़ी, अगली सुनवाई कल

Sat, 16 May 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Punjab minister Sanjeev Arora's remand extended by two days, next hearing tomorrowPunjab minister Sanjeev Arora's remand extended by two days, next hearing tomorrow
चंडीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फर्जी बिल बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किए पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की रिमांड अवधि को विशेष अदालत ने दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। सात दिन की रिमांड के बाद शनिवार को मंत्री संजीव अरोड़ा को अदालत में पेश किया गया था। मंत्री से पूरी तरह से पूछताछ न होने पर ईडी ने दोबारे से अदालत से रिमांड की मांग रखी थी,जिस पर अदालत ने दो दिन की रिमांड मंजूर किया । इस मामले की सुनवाई पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत ने दिया है।अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मई को होगी। ईडी ने नौ मई को मंत्री संजीव अरोड़ा को शेल कंपनी बनाने , फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और एक्सपोर्ट पर जीएसटी रिफंड कराकर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार देर रात को गुरुग्राम में अदालत में पेश करके सात दिन की रिमांड पर लिया था।
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित उनके आवास से मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया गया जहां करीब 10 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। इसके बाद ईडी ने उनके दिल्ली और गुरुग्राम के पांच ठिकानों पर रेड की। ईडी का दावा है कि आरोपी ने अपनी फर्मों के जरिए मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए।
विज्ञापन


ईडी ने गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित हैम्पटन स्काई रियलिटी के परिसर, उसके प्रमुख शेयरधारक मैसर्स फाइंडोक फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और संजीव अरोड़ा, काव्या अरोड़ा हेमंत सूद और चंद्रशेखर से जुड़े स्थानों पर तलाशी की गई थी। ईडी ने आरोप लगाया कि 157.12 करोड़ रुपए के कुल घोषित एक्सपोर्ट के मुकाबले 102.50 करोड़ रुपए के लेनदेन केवल यूएई स्थित दो संस्थाओं मैसर्स फोर्टबेल टेलीकॉम और मैसर्स ड्रेगन ग्लोबन के माध्यम से किए थे। ईडी ने दावा किया कि फोर्टबेल टेलीकॉम, मैसर्स फोर्टबेल गैजेट्स प्राइवेट लिमिटेड आपस में जुड़ी हुई हैं जिसके मालिक हेमंत सूद और चंद्रशेखर हैं। एजेंसी को जांच में संबंधित विदेशी संस्थाओं के माध्यम से धन की राउंड ट्रिपिंग का संदेह पैदा हुआ है। जब्त की गई संपत्तियों में उपरोक्त के अलावा लुधियाना, मोहाली की अचल संपत्तियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed