फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Punjab Minister Sanjeev Arora gets emotional during his appearance with his family

Gurugram News: पेशी पर परिवार के साथ भावुक दिखे पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा

Tue, 19 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab Minister Sanjeev Arora gets emotional during his appearance with his family
नौ दिन की रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन


मामले में अगली सुनवाई एक जून को होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार हुए पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान परिवार से मिलते हुए काफी भावुक दिखे। पेशी पर परिवार के सदस्यों से गले मिलते हुए उनकी आंखों में आंसू छलक गए। उनका परिवार से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशेष अदालत ने नौ दिन की रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक जून को होगी। इस मामले की सुनवाई पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत ने दिया है। ईडी ने पहले उन्हें सात दिन की रिमांड पर लिया था। इसके बाद शनिवार को दोबारा से अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया था।

ईडी ने नौ मई की रात को मंत्री संजीव अरोड़ा को शेल कंपनी बनाने , फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और एक्सपोर्ट पर जीएसटी रिफंड कराकर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार देर रात को गुरुग्राम में अदालत में पेश करके सात दिन की रिमांड पर लिया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित उनके आवास से मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया गया जहां करीब 10 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। इसके बाद ईडी ने उनके दिल्ली और गुरुग्राम के पांच ठिकानों पर रेड की। ईडी का दावा है कि आरोपी ने अपनी फर्मों के जरिए मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए।
विज्ञापन


ईडी ने गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित हैम्पटन स्काई रियलिटी के परिसर, उसके प्रमुख शेयरधारक मैसर्स फाइंडोक फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और संजीव अरोड़ा, काव्या अरोड़ा हेमंत सूद और चंद्रशेखर से जुड़े स्थानों पर तलाशी की गई थी। ईडी ने आरोप लगाया कि 157.12 करोड़ रुपये के कुल घोषित एक्सपोर्ट के मुकाबले 102.50 करोड़ रुपये के लेनदेन केवल यूएई स्थित दो संस्थाओं मैसर्स फोर्टबेल टेलीकॉम और मैसर्स ड्रेगन ग्लोबन के माध्यम से किए थे। ईडी ने दावा किया कि फोर्टबेल टेलीकॉम, मैसर्स फोर्टबेल गैजेट्स प्राइवेट लिमिटेड आपस में जुड़ी हुई हैं जिसके मालिक हेमंत सूद और चंद्रशेखर हैं। एजेंसी को जांच में संबंधित विदेशी संस्थाओं के माध्यम से धन की राउंड ट्रिपिंग का संदेह पैदा हुआ है। जब्त की गई संपत्तियों में उपरोक्त के अलावा लुधियाना, मोहाली की अचल संपत्तियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed