फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Psychology students to receive clinical training at PGIMS.

Gurugram News: साइकोलॉजी छात्रों को पीजीआईएमएस में मिलेगी क्लीनिकल ट्रेनिंग

Fri, 04 Sep 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Psychology students to receive clinical training at PGIMS.
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने अकादमिक सहयोग और क्लीनिकल ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के लिए यूएचएसआर के साथ एमओयू किया है। कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक की पहल पर हुए समझौते के तहत साइकोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों को पीजीआईएमएस में क्लीनिकल ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर, डिप्रेशन, बच्चों से जुड़ी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और नशे से संबंधित मामलों को व्यावहारिक रूप से समझ सकेंगे। कुलगुरु ने कहा कि इससे विद्यार्थियों का व्यावहारिक अनुभव और रोजगार की संभावनाएं मजबूत होंगी। पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने इसे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। डीन प्रो. गायत्री रैना आर्य ने बताया कि भविष्य में संयुक्त शोध परियोजनाएं और सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed