{"_id":"6aabe6032dbd8f71280840cb","slug":"protest-on-september-23-against-non-academic-duties-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101351-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैर-शैक्षणिक कार्यों के विरोध में 23 सितंबर को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैर-शैक्षणिक कार्यों के विरोध में 23 सितंबर को प्रदर्शन
विज्ञापन
-पानीपत में शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर जुटेंगे प्रदेशभर के शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने के विरोध में 23 सितंबर को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। संघ के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव, जिला प्रधान मनोज कुमार और जिला सचिव राज कुमार ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं समेत विभिन्न गतिविधियां होनी हैं। संघ ने शिक्षकों को ऐसे कार्यों में लगाए जाने पर आपत्ति जताई। शिक्षक नेताओं ने आरोप लगाया कि जनगणना और एसआईआर जैसे कार्यों में ड्यूटी लगाने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों के बजाय शिक्षण कार्य करने दिया जाना चाहिए। संघ ने सरकारी स्कूलों के विलय, शिक्षक भर्ती, नियमितीकरण और पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों पर भी सरकार से ध्यान देने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि विरोध के क्रम में 23 सितंबर को पानीपत में प्रदर्शन किया जाएगा।