फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest of Aman Committee in Mewat against terrorism incident

Gurugram News: आतंकवाद घटना के खिलाफ मेवात में अमन कमेटी का विरोध प्रदर्शन

Sat, 26 Apr 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Protest of Aman Committee in Mewat against terrorism incident
-शहर की शाही जामा मस्जिद से निकाला गया पैदल मार्च
विज्ञापन

-शहर के लाल कुआं पर आतंकवाद के पुतले का दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। जम्मू कश्मीर पहलगाम में पर्यटकों के साथ निर्मम व्यवहार करते हुए नरसंहार किया गया है, ऐसी कायरतापूर्ण हरकत करने वाले लोगों को सरकार ऐसी खौफनाक सजा दे कि उनकी आने वाली नस्ल भी कांप जाए। उक्त बातें पूर्व ड्यूटी स्पीकर आजाद मोहम्मद एवं अध्यक्ष अमन कमेटी ने शहर के लाल कुआं चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन करने से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
पहलगाम में हुए कायरता पूर्ण हमला को लेकर अमन कमेटी ने जुम्मे की नमाज के बाद शहर की शाही मस्जिद से लेकर लाल कुआं चौक तक एक जुलूस निकाला। और आतंकवाद मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद है के नारे लगाने के साथ-साथ केंद्र सरकार बदला ले जैसे नारे भी लगाए गए। इस जलूस में काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगो ने भाग लिया। अमन कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण हमले की घोर निंदा करते है और इस घटना का पुरजोर विरोध करते है ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता । पहलगाम में कायरतापूर्ण हमला कर निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकवादियों से सरकार बदला ले और उनको ऐसा सबक सिखाये की वो दोबारा हिंदुस्तान की और नजर उठा कर न देखें। इसके बाद शहर के मुख्य लाल कुआँ चौक पर आतंकवाद के पुतले का दहन करते हुए पूरे मुस्लिम समाज ने एक सुर में आतंकवाद मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर मौलवी साकिर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पर्यटकों के साथ किया गया नरसंहार मानवता को कलंकित करने के साथ-साथ आतंकवादियों की कायराना हरकत है। इस मौके पर जुबेर अहमद अल्वरी, महेंद्र कौशिक, मौलाना अत्तर, मौलाना, इस्माइल प्रधान सहित सेकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed