{"_id":"684f156a998e8cb0d6054c47","slug":"protest-against-the-poor-condition-and-mismanagement-of-the-medical-college-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104126-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेडिकल कॉलेज की बदहाली और अव्यवस्थाओं का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेडिकल कॉलेज की बदहाली और अव्यवस्थाओं का विरोध
Mon, 16 Jun 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
नूंह। शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में फैली बदहाली और अव्यवस्थाओं के विरोध में रविवार को मेडिकल बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में मेवाती सामाजिक संगठनों के समूह के बैनर तले मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर एक सभा आयोजित की गई। सभा में जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
लोगों ने कहा कि पानी, शौचालय, डाॅक्टरों और दवाओं की कमी के कारण यह अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है और सरकार से लेकर प्रशासन तक किसी का कोई ध्यान इस तरफ नहीं है। मेडिकल बचाओ संघर्ष समिति के दीन मोहम्मद मामलीका, समय सिंह सलंबा, मुबारक अटेरना ने बताया कि रविवार की बैठक में तीन बड़े निर्णय लिए गए, जिसमें कॉलेज के प्रशासन की लापरवाही की खुलकर चर्चा हुई तथा इसमें डायरेक्टर की असफलता पर चर्चा की गई।
51 सदस्यों की एक संघर्ष समिति का गठन किया गया तथा तीन उप समितियों का गठन किया गया जो कॉलेज की दयनीय हालातों को इंगित करते हुए उनके सुधार व समाधान का भी रास्ता संगठन को बताएंगी।
विज्ञापन
हालातों में सुधार के लिए 15 दिन का समय कॉलेज प्रशासन को दिया गया है। इस बारे में उपायुक्त नूंह को भी अवगत कराया जाएगा। सोमवार को दोनों अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वहीं इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।