फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest against dumping waste at the temporary dumping ground in Sector-23A

Gurugram News: सेक्टर-23ए में अस्थायी डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डालने का विरोध

Sun, 13 Sep 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Protest against dumping waste at the temporary dumping ground in Sector-23A
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-23ए में अस्थायी डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्थान पर रविवार सुबह आठ बजे स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल हुए। लोगों ने कॉलेज और रिहायशी मकानों के पास स्थित खाली मैदान में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिश्रित और सड़ा हुआ कचरा डाले जाने पर नाराजगी जताई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस खाली खेल मैदान या खुले भूखंड का इस्तेमाल कचरा डालने के लिए किया जा रहा है, वह रिहायशी क्षेत्र और कॉलेज के बिल्कुल पास है। ऐसे में यहां सड़ा हुआ और मिश्रित कचरा डालने से दुर्गंध, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका है। लोगों ने सवाल उठाया कि इस स्थान को कचरा डंप करने के लिए किसकी अनुमति से इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके लिए क्या नियम व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-23ए आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष नीरू यादव ने मामले को उठाते हुए स्थानीय लोगों को एकजुट किया और पुलिस को भी सूचना दी। उन्होंने कचरा डंप किए जाने के निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे रिहायशी क्षेत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मांग की कि खुले मैदान में मिश्रित कचरा डालना तत्काल बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed