फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest against construction of parking and shops on the land of sports stadium

Gurugram News: खेल स्टेडियम की जमीन पर पार्किंग और दुकानें बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Protest against construction of parking and shops on the land of sports stadium
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोहना एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में नगर परिषद की ओर से खेल स्टेडियम भूमि पर पार्किंग और दुकानें बनाए जाने का मुद्दा गर्माने लगा है। सोमवार को लोगों ने स्टेडियम को यथास्थिति में रखने को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोहना एसडीएम को सौंपते हुए स्टेडियम को बचाने की गुहार लगाई।
कस्बे में स्थित खेल स्टेडियम के अस्तित्व को बचाने के लिए स्थानीय नागरिक, पार्षद, व्यापारी, खिलाड़ी व अन्य लोग एकजुट होने लगे हैं। स्टेडियम भूमि पर मल्टीपल पार्किंग व दुकानें न बनाई जा सकें, उक्त मुद्दे को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की है कि स्टेडियम के रखरखाव का जिम्मा खेल विभाग को सौंपा जाए। इसमें पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा परिषद द्वारा पारित पार्किंग व दुकानें बनाए जाने के प्रस्ताव को रद्द किया जाए। इस अवसर पर बिरजू अधाना, अमित गर्ग, पवन गर्ग, लोहिया समाज पूर्व प्रधान परवीन जैन बॉबी, सरदार प्रेम सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्या है मामला

सोहना में खेल स्टेडियम करीब 8 एकड़ भूमि में स्थापित है। इसे ओमप्रकाश चौटाला सरकार में बनाया गया था। राजस्व रिकॉर्ड में भूमि खेल विभाग के नाम दर्ज है। इसके रखरखाव की जिम्मेवारी स्थानीय कमेटी द्वारा की जाती है। कमेटी कोष में लाखों रुपये की राशि जमा है। स्टेडियम में युवा सभी प्रकार के खेलों को खेलते हैं। 17 जनवरी को परिषद बोर्ड की बैठक में परिषद प्रशासन ने एक तिहाई बहुमत के आधार पर स्टेडियम भूमि में मल्टीपल पार्किंग व दुकानें बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया था, जबकि करीब एक दर्जन पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार भी किया था। बैठक में उक्त प्रस्ताव को पार्षदों की नाराजगी के चलते लंबित कर दिया गया था। सोहना कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक एडवोकेट अनुराग, सर्राफा यूनियन पूर्व प्रधान, योगी समाज प्रधान सुरेंद्र योगी, पहलवान सतबीर खटाना, क्रिकेट कोच टेकचंद बंसल बताते हैं कि भूमि खेल विभाग की है। इसका स्वरूप व नेचर नहीं बदला जा सकता। भूमि पर केवल स्टेडियम ही रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed