फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest against CNG station

Gurugram News: सीएनजी स्टेशन के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Protest against CNG station
गुरुग्राम। सेक्टर-53 डीएलएफ गोल्फ कोर्स रोड स्थित पार्श्वनाथ एग्जॉटिका सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को सोसाइटी के पास बन रहे सीएनजी स्टेशन के विरोध में प्रदर्शन किया। एग्जॉटिका को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रजनीश मगन ने बताया कि रिहाइशी सोसाइटी के 18 से 20 मीटर की दूरी पर सीएनजी स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके लिए 60 पेड़ कटेंगे। पेड़ों को काटने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। सोसाइटी में 736 फ्लैट हैं और करीब तीन हजार लोग रहते हैं। किसी तरह की दुर्घटना में लोग प्रभावित हो सकते हैं। पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई है। दो दिन पहले वन मंडल अधिकारी ने लोगों की शिकायत पर निरीक्षण भी किया था। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी उद्योग और वन पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात की और उनसे सीएनजी स्टेशन को कहीं और शिफ्ट करवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed