फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prostitution busted in hotel, four including two foreign girls arrested

होटल में देह व्यापार, दो विदेशी युवतियों समेत चार गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Prostitution busted in hotel, four including two foreign girls arrested
गुरुग्राम। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित ओयो टाउन के नाम से एक होटल में सीएम उड़नदस्ते ने पुलिस के साथ छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। टीम ने फर्जी ग्राहक बनकर होटल में होने वाले देह व्यापार को पकड़ा। मौके से दो विदेशी युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया] जबकि होटल मालिक और एक अन्य अभी फरार हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते गुरुग्राम को मुखबिर से सेक्टर-50 थाना क्षेत्र के सेक्टर-49 स्थित ओयो टाउन होटल में विदेशी युवतियों के देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते गुरुग्राम की संयुक्त टीम होटल के पास पहुंची। जहां टीम के दो सदस्य फर्जी ग्राहक बनकर होटल में गए। सूचना सही मिलने पर टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके से उज्बेगिस्तान की दो युवतियों, होटल के मैनेजर, युवतियों को लाने ले जाने का काम करने वाले और रुपये लेने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुनासिफ खान निवासी गांव गुज्जर नगला फिरोजपुर झिरका जिला नूंह ने बताया कि वह होटल में आने वाले ग्राहक की रजिस्टर में एंट्री करता और ग्राहक का कमरा बुक करने का काम करता है। टीम ने रुपये लेने वाले एक अन्य सुरेंद्र उर्फ सोनू निवासी रेवाड़ी को पकड़ा है। उसके पास से पुलिस टीम द्वारा दिए गए आठ हजार रुपये भी बरामद किए गए। होटल मालिक विनय गिरी, मुख्य आरोपी शुभम अभी फरार हैं। सेक्टर-50 थाने में देह व्यापार अधिनियम के तहत सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed