फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Proposal to increase collector rate by 12 percent, objections sought by 3 March

जमीनों के रेट बढ़े तो रियल एस्टेट कारोबार को लगेगा झटका

Fri, 26 Feb 2021 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Proposal to increase collector rate by 12 percent, objections sought by 3 March
गुरुग्राम। प्रशासन ने जमीनों के कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला लिया है। दो से लेकर 12 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। उपायुक्त यश गर्ग ने बताया कि गुरुग्राम, सोहना, मानेसर, पटौदी, फर्रूखनगर, वजीराबाद, बादशाहपुर, कादीपुर तथा हरसरू समेत गुरुग्राम की सभी तहसीलों में अचल संपत्ति के कलेक्टर रेट का प्रस्ताव दिया गया है। किसी की आपत्ति या सुझाव हो तो वह 3 मार्च तक उपायुक्त कार्यालय की एचआरए शाखा में दे सकता है। कारोबारियों का मानना है कि अप्रैल से जमीनों के बढ़ने वाले रेट से गुरुग्राम के रियल एस्टेट कारोबार को झटका लग सकता है। कोविड के कारण एक साल से यहां का कारोबार ठप पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पटौदी के लगभग सभी गांवों के अंदर रिहायशी क्षेत्र में आठ प्रतिशत, व्यावसायिक में 12 प्रतिशत की बढोतरी का प्रस्ताव है। तहसील फर्रूखनगर के सभी गांवों के आबादी, व्यावसायिक तथा कृषि क्षेत्र के प्रस्तावित कलेक्टर रेटों में 2 से लेकर 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। तहसील मानेसर में सर्कल रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन

यहां नए सिरे से तय किए रेट
मानेसर में अंसल औद्योगिक तथा रिहायशी प्लॉट के पहले सर्कल रेट नहीं थे। अब इन क्षेत्रों के भी सर्कल रेट का प्रस्ताव है। मानेसर क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग कोआपरेटिव सोसायटियों में भी 5 हजार रुपये प्रतिवर्ग फीट के रेट का प्रस्ताव है। अंसल इंडस्ट्रियल और रिहायशी क्षेत्र में 12 हजार रुपये प्रतिवर्ग गज के रेट का प्रस्ताव है। वजीराबाद तहसील में भी बढ़ोतरी प्रस्तावित है। एमआर एमजीएफ में सर्कल रेट नौ हजार रुपये प्रति वर्ग फीट रेट का प्रस्ताव है। अन्य रिहायशी सोसाइटियों में इंडिपेंडेंट फ्लोर के रेट में 6500 रुपए प्रतिवर्ग फीट। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के मामले में पांच हजार रुपये प्रतिवर्ग फीट, विजय विहार और चंदन नगर में रिहायशी इलाके के लिए 36 हजार रुपये तथा कॉमर्शियल के लिए 47 हजार रुपये, अरालियाज, मंगोलिया तथा कमेलिया में 23 हजार रुपये के सर्कल रेट का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कोई बदलाव नहीं
तहसील गुरुग्राम, सोहना, उप तहसील बादशाहपुर, कादीपुर तथा हरसरू के गैर आबादी ग्रामीण इलाकों की कृषि भूमि के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनके अलावा भौड़ाकलां, छावन, देवलावास, जाटौली, मिर्जापुर, मुमताजपुर, नरहेड़ा, पटौदी, सफेदानगर गांवों के अंदर रिहायशी, व्यवसायिक तथा कृषि भूमि के रेट में कोई बदलाव नहीं है। झांझरौला, खेंटावास, खुर्मपुर गांव स्थित व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में कोई बदलाव का प्रस्ताव नहीं है।
रियल एस्टेट कारोबारी बोले - न बढ़ाएं रेट
- प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रेट नहीं बढ़ेंगे। अगर रेट बढ़ते हैं तो रियल एस्टेट के लिए अच्छा नहीं होगा। पहले से ही यह क्षेत्र कोरोना के कारण प्रभावित है।

रमेश सिंगला, प्रधान, गुड़गांव होम डेवलपर्स
- प्रशासन को चाहिए कि इस साल सर्किल रेट न बढ़ाए। अगर रेट बढ़े तो इस क्षेत्र के लिए मुश्किलें हो जाएंगी।
नरेंद्र यादव, उप प्रधान, गुड़गांव होम डेवलपर्स
- पिछले साल की तरह इस साल भी सर्किल रेट न बढ़ें। पहले से ही कोरोना और लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं। इस साल कुछ राहत की उम्मीद है। दिनेश के नागपाल, गुड़गांव होम डेवलपर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed