फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Property sealed for non-payment of property tax

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने पर संपत्ति सील

Tue, 10 Feb 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Property sealed for non-payment of property tax
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में निगम के जोन 4 की टैक्स शाखा ने गांव बालोला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन व्यावसायिक इकाइयों को सील कर दिया। इन संपत्तियों पर लंबे समय से टैक्स बकाया था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन संपत्ति मालिकों द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया कर जमा नहीं कराया गया, उनके विरुद्ध सीलिंग जैसी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को बालोला स्थित जिन तीन प्रॉपर्टीज को सील किया गया, उन पर क्रमशः 29,76,812 रूपए, 32,02,912 रुपए तथा 23,03,261 रुपए का बकाया है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार नगर निगम की टीमों द्वारा विभिन्न जोनों में बकायादार संपत्तियों की पहचान कर सूचीबद्ध किया जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी डिफॉल्टर संपत्तियों पर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। टैक्स वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed