{"_id":"60c791ab8ebc3e31dc136731","slug":"property-of-defaulters-will-be-sealed-from-august-gurgaon-news-noi587508329","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से बकायेदारों की प्रॉपर्टी होगी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त से बकायेदारों की प्रॉपर्टी होगी सील
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने वालों को अब सचेत होने की जरूरत है क्योंकि नगर निगम अगस्त से व्यापक स्तर पर प्रॉपर्टी सीलिंग अभियान चलाएगा। सबसे पहले बड़े बकायेदार कार्रवाई की जद में आएंगे, जिन पर 5 लाख या उससे ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इससे पहले नगर निगम बड़े बकायेदारों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भी देगा, जिसमें सबसे पहले बड़े टैक्स डिफाल्टरों को नोटिस भेजी जाएगी। नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस बारे में तत्परता से योजना बनाने व कार्रवाई के निर्देश दिए।
निगमायुक्त मुकेश कुमार ने सोमवार को टैक्सेशन विंग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनल टैक्सेशन अधिकारियों से कहा कि प्रथम चरण में 5 लाख या इससे ऊपर के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों को नोटिस जारी करें तथा प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी नहीं करने की सूरत में अगस्त में विशेष अभियान चलाकर उनकी प्रॉपर्टी को सील करें। निगमायुक्त ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए स्थानीय आरडब्ल्यूए या सामाजिक संस्था का भी सहयोग ले सकते हैं।
ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए प्रेरित करें
बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र में सभी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां करने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए प्रेरित करें तथा इस बारे में योजना तैयार करें। निगमायुक्त ने कहा कि 2014 से लेकर 2019 तक के प्रॉपर्टी टैक्स डाटा को मौजूदा सर्वे के डाटा के साथ मिलान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
स्थापित किए गए हैं 3 नागरिक सुविधा केंद्र
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी के लिए नगर निगम के द्वारा 3 नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 5 हजार रुपये तक की राशि को नकदी के रूप में तथा इससे ऊपर की राशि को डिमांड ड्राफ्ट, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम गुरूग्राम की वेबसाईट पर ऑनलाइन माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी करने का प्रावधान है। वहीं, अधिकारियों ने वार्ड वार नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने के बारे में भी जानकारी दी।