फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Promotion given to students of class 10th

10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को किया गया प्रमोट

Wed, 12 May 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Promotion given to students of class 10th
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले दिनों केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नेे 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं रद्द करके 11वीं कक्षा में प्रमोट करने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं पर जून माह में कोई निर्णय लिया जा सकेगा। ऐसे में 10वीं कक्षा के छात्रों को निजी स्कूलों द्वारा 11वीं कक्षा में प्रमोट करके ऑनलाइन कक्षाएं लगानी शुरू भी कर दी हैं। दाखिला प्रक्रिया स्कूल खुलने के उपरांत ही पूरी की जा सकेगा। बोर्ड की ओर से असेसमेंट अंकों के आधार पर परिणाम जारी नहीं किया जा सका है। लेकिन स्कूलों ने अपने स्तर पर आयोजित टेस्ट औैर पिछली परीक्षा के आधार पर सीबीएसई को रिपोर्ट भेज दी है। शहर के सेक्टर-10ए स्थित लायंस पब्लिक स्कूल के मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि 10वीं कक्षा के छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किया गया है, क्योंकि बोर्ड ने सभी बच्चों को बिना परीक्षा ही पिछले असेसमेंट टेस्ट के आधार पर पास करने के निर्देश जारी किए थे। वहीं मानव रचना स्कूल की प्राचार्या धृति मल्होत्रा ने बताया कि 10वीं कक्षा के छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट करके ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू कराई जा चुकी हैं, ताकि इन छुट्टियों में उनके खाली समय को बर्बाद न किया जाए और वे पढ़ाई पर फोकस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed