फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Project submerged in sewer

Gurugram News: सीवर में परियोजना...

Mon, 19 Jan 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Project submerged in sewer
40 कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो दूर करने की योजना फाइलों में सिमटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी की कई कॉलोनियों में लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझना पड़ रहा है। निगम से शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। निगम ने 40 कॉलोनियों (सीवर के लिए गंभीर जगहों) में सीवर समस्या के निदान के कार्य योजना बीते साल सितंबर में तैयार की थी लेकिन यह अभी फाइलों में ही सीमित है।
शहर की कई कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या है। सीवर के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। निगम में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती। यदि सफाई कर्मचारी आ भी जाए तो समस्या का स्थायी समाधान नहीं करते। ऐसे में कई कॉलोनियों में लोगों को लंबे समय से सीवर ओवरफ्लाे की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बीते साल सितंबर में एक कार्य योजना तैयार की थी। इसमें कॉलोनियों में नई लाइन डालने और सीवर लाइन की सफाई से जुड़े कार्य कराने थे। हालांकि निगम के बड़े-बड़े दावे हवा हवाई हो गए हैं। नगर निगम ने बसई एन्क्लेव पार्ट एक व दो, नाहरपुर रूपा, खांडसा, शक्ति पार्क और सरस्वती एन्क्लेव समेत अन्य में कार्य कराने की योजना तैयार की थी। हालांकि, निगम ने चार-आठ मारला और जैकमपुरा में सीवर लाइन डलवाने का काम करा रहा है।
विज्ञापन


----
बसई एन्क्लेव पार्ट दो में सीवर ओवरफ्लो की समस्या कई दिनों चली आ रही है। निगम सीवर ओवरफ्लो का स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है। इससे सबसे अधिक प्रभावित गली नंबर सात व आठ हैं। - विनोद कुमार, बसई एन्क्लेव पार्ट-2
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र पार्क की खेत वाली गली में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो दिन पहले निगम से इस पर काम शुरू कराया है। - दिनेश कुमार, राजेंद्र पार्क
कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। शिकायत पर भी निगम में सुनवाई नहीं होती। लोगों को रोज गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। बादशाहपुर विस को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। - गौतम मैती, सरस्वती एन्क्लेव


------------------------------------
सीवर समस्या से संबंधित 40 गंभीर जगहों पर अलग-अलग टीमें कार्य कर रही हैं। कुछ जगहों पर काम चल रहा है और अन्य जगहों पर जल्द शुरू कराया जाएगा। - विजय ढाका, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed