फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Program to be held in Ambala on 9th May on the birth anniversary of Maharana Pratap

Gurugram News: महाराणा प्रताप की जयंती पर नौ मई को अंबाला में होगा कार्यक्रम

Sun, 03 May 2026 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Program to be held in Ambala on 9th May on the birth anniversary of Maharana Pratap
राजपूत महासभा की ओर से होगा आयोजन
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजपूत महासभा की ओर से सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क परिसर में महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अरुण चौहान एडवोकेट ने की। इसमें 9 मई को अंबाला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान सदस्यों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा की। अरुण चौहान ने कहा कि मेवाड़ के वीर सपूत महाराणा प्रताप केवल शूरवीर योद्धा ही नहीं, बल्कि एक महान शासक भी थे। उनका नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि 9 मई को अंबाला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम से बड़ी संख्या में सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम में जतनवीर राघव, अशोक चौहान, आरपी सिंह चौहान, अनिल चौहान, संजय तंवर, कुलदीप छोकर, संतोष छोकर, राजकुमार चौहान, सोनू राघव, मुकुल प्रताप सिंह, नवीन चौहान और रिंकू राजपूत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed