फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MSMEs to expand through new business opportunities and collaborations.

Gurugram News: नए व्यावसायिक अवसरों और सहयोग से एमएसएमई को मिलेगा विस्तार

Sat, 10 Oct 2026 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
MSMEs to expand through new business opportunities and collaborations.
जीआईए हाउस में न्यू वेंचर्स एवं कोलैबोरेशन कार्यक्रम आयोजित, उद्योगों के विकास पर हुआ मंथन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। शहर की औद्योगिक इकाइयों को नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) और नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के संयुक्त सहयोग से जीआईए हाउस में न्यू वेंचर्स एवं कोलैबोरेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उद्योगों के विस्तार, निर्यात की संभावनाओं, वित्तीय सहायता और विभिन्न संस्थानों के साथ व्यावसायिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई।



कार्यक्रम में जिला एमएसएमई केंद्र के एक्सपोर्ट ऑफिसर राजन धीमान, सिडबी के डीजीएम एवं जीजीबीओ के इंचार्ज गौतम कुमार, प्रबंधक शिल्पा सोलंकी, पीएचडीसीसीआई की डिप्टी सेक्रेटरी प्रियामुंडा सिंह और फिस्मे के संयुक्त सचिव मयंक गौड़ सहित विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



जीआईए अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि जिला देश के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्रों में शामिल है। यहां उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। नए उद्यमों की स्थापना, संस्थागत साझेदारी और व्यावसायिक सहयोग से औद्योगिक इकाइयों को नए बाजारों तक पहुंचने तथा कारोबार का विस्तार करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईए के निवर्तमान अध्यक्ष जेएन मंगला ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की मजबूती आपसी सहयोग, नवाचार और सामूहिक विकास पर निर्भर करती है। ऐसे कार्यक्रम उद्यमियों को नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर देते हैं।




जीआईए महासचिव संजीव बंसल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में नए व्यावसायिक संपर्क विकसित करना, आधुनिक तकनीक अपनाना और संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना जरूरी है। ऐसे आयोजन विशेष रूप से एमएसएमई इकाइयों के लिए उपयोगी हैं। कार्यक्रम में अतिथियों का पौधों के गमले भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed