फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   profit

निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर एक करोड़ 11 लाख ठगे

Thu, 02 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
profit
गुरुग्राम। एक कंपनी में निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर एक करोड़ 11 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कई बार रुपये मांगने पर जब रुपये नहीं मिले तो पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने बिलासपुर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविंद्र कुमार जमालपुर बिलासपुर में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि जगदीश के माध्यम से उनकी मुलाकात राजेश से हुई थी, जो नागपुर में एक कंपनी चलाता था। उसे अपने कारोबार में लगाने के लिए रुपये की आवश्यकता थी। उसने कहा, निवेश करने पर इसका काफी अच्छा लाभ मिलेगा। वह नागपुर पहुंचे। जहां विश्वास में लेकर उसने लाभ दिलाने के नाम पर 2018 में 1 करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपये कई बार में अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद राजेश से कई बार रुपये देेने के बारे में बात की गई। पहले उसने कोरोनाकाल का बहाना बताया और निश्चिंत रहने को कहा। बार-बार रुपये मांगने पर उसने कुछ चेक थमा दिए। पीड़ित ने बैंक में चेक लगाए तो वह बाउंस हो गए। पीड़ित ने कॉल किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। जब रुपये नहीं मिले तो पीड़ित को ठगी का पता चला। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर परिवार संग जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने राजेश, जगदीश और नरेंद्र के खिलाफ बिलासपुर थाने में शिकायत दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed