फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Problems were heard in the solution camp

Gurugram News: समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं कई शिकायतों का किया निपटारा

Thu, 23 Oct 2025 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 23 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Problems were heard in the solution camp
समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का फायदा उठाएं नागरिक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से पीपीपी, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। समाधान शिविर में सीटीएम सपना यादव भी मौजूद रहीं।

समाधान शिविर में डीसी अजय कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं और तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, ताकि जनता का प्रशासन पर भरोसा और ज्यादा मजबूत हो। शिविर में विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समाधान होने पर जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि जिले में उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि वे इन शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समाधान शिविर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देश में संचालित राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आमजन को सुगम, पारदर्शी और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविरों के आयोजन से न केवल प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हो रहा है, बल्कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed