Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Priya was the winner in the story writing competition

Gurugram News: कहानी लिखो प्रतियोगिता में प्रिया रही अव्वल

Tue, 16 Sep 2025 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Priya was the winner in the story writing competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-नौ स्थित राजकीय महाविद्यालय के जनसंचार विभाग की ओर से कहानी लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और लेखन कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणामस्वरूप प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीनत को द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम दहिया ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि सृजनात्मक लेखन से विद्यार्थियों की सोचने और अभिव्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि लेखन कला जीवन में सफलता पाने का मार्ग दिखाती है, इसलिए विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास के साथ अच्छी कहानियां पढ़नी और लिखनी चाहिए।
विज्ञापन


जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने श्रेष्ठ और कल्पनाशील कहानियां प्रस्तुत की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे साहित्य के अध्ययन पर जोर दिया और कहा कि साहित्य का गहन अध्ययन ही उत्कृष्ट लेखन की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिंदी प्राध्यापिका डॉ. कविता यादव ने निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक शब्द-ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।

----
सौम्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed