फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private schools get another chance to fill out Form-6.

Gurugram News: फॉर्म-6 भरने के लिए निजी स्कूलों को मिला एक और मौका

Fri, 04 Sep 2026 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Private schools get another chance to fill out Form-6.
- 9 सितंबर तक खुला रहेगा पोर्टल, फीस संबंधी जानकारी अपडेट कर सकेंगे स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों को फॉर्म-6 भरने का एक और मौका मिला है। निजी स्कूलों की एसोसिएशन के अनुरोध पर शिक्षा विभाग ने पोर्टल दो सितंबर से नौ सितंबर तक दोबारा खोलने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मान्यता प्राप्त निजी स्कूल फीस संबंधी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।
विभाग के अनुसार फॉर्म-6 भरने से पहले स्कूलों को पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा। एमआईएस पोर्टल के यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर फॉर्म ऑनलाइन भरा जा सकेगा। यूजरनेम या पासवर्ड में परेशानी होने पर उसे एमआईएस पोर्टल के माध्यम से रीसेट किया जा सकता है। स्कूलों को मुखिया का नाम, फोन नंबर, आधिकारिक ई-मेल आईडी, पिन कोड, प्रबंधन समिति या ट्रस्ट की जानकारी और मान्यता प्रमाणपत्र की प्रति भी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल-
फॉर्म-6 में छात्रों से ली जाने वाली फीस का पूरा विवरण देना होगा। इसमें पंजीकरण के समय एक बार ली जाने वाली फीस, नए प्रवेश तथा पहली, छठी, नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के समय देय फीस और बोर्ड परीक्षा शुल्क शामिल होगा। सामान्य सुविधाओं के लिए ली जाने वाली फीस का विवरण भी देना होगा। विभाग ने स्कूलों को सभी अनिवार्य और अन्य शुल्क सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अंतिम तिथि के बाद फॉर्म ऑनलाइन जमा नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed