{"_id":"600db2308ebc3e30ca6aafac","slug":"prison-line-officer-imprisoned-for-10-years-fined-one-lakh-gurgaon-news-noi5617841199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल के लाइन ऑफिसर को 10 साल की कैद, एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल के लाइन ऑफिसर को 10 साल की कैद, एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन
गुरुग्राम। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार ने रिश्वत के मामले में आरोपी लाइन अफसर को दोषी मानते हुए 10 साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
जुर्माने का भुगतान न करने पर दोषी अधिकारी को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने आरोपी लाइन ऑफिसर कृपाराम को गवाहों व सबूतों के आधार पर दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। स्थानीय निवासी मनीष भारद्वाज ने 29 दिसंबर 2017 को राज्य सतर्कता ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उसका दोस्त सुरेंद्र उर्फ टुंडा हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है। सुरेंद्र की पत्नी सीमा ने बताया था कि सुरेंद्र का जिला जेल से सोनीपत जेल में ट्रांसफर रोकने के लिए जिला जेल में कार्यरत लाइन अफसर कृपाराम ने डेढ़ लाख रुपये बतौर रिश्वत मांगे हैं।
रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ था कृपाराम :
शिकायतकर्ता के मुताबिक वह रिश्वत नहीं देना चाहता, लेकिन जेल में बंद सुरेंद्र को परेशान किया जा रहा था। राज्य सतर्कता ब्यूरो ने टीम का गठन कर शिकायतकर्ता से डेढ़ लाख रिश्वत लेते हुए कृपाराम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।