फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prince murder case: Testimony of school principal's driver

प्रिंस हत्याकांड: स्कूल प्रधानाचार्य के चालक की हुई गवाही

Sat, 25 May 2024 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Prince murder case: Testimony of school principal's driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड में सुनवाई में स्कूल की प्रधानाचार्य के गाड़ी चालक गजराज का बयान दर्ज किया गया है। अदालत में सीबीआई की तरफ से दो गवाह गजराज और मनोज को पेश किया गया था। दोनों गवाहों में से सिर्फ गाड़ी चालक गजराज के बयान दर्ज हो पाए । मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 31 मई की तारीख नियत की है। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश तरुण सिंगल की अदालत में चल रही है।

हत्याकांड के समय गजराज स्कूल की प्रधानाचार्य की निजी गाड़ी चलाते थे। अदालत में गजराज ने बयान दिया कि वारदात के समय वह गाड़ी को साफ कर रहे थे। गाड़ी साफ करने के बाद जब वह कपड़े धोने के लिए स्कूल परिसर में गया तो पता चला कि एक बच्चे को चोट लग गई थी। गजराज गार्ड और इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर वापस आया तब तक घायल बच्चे को गाड़ी में लिटा दिया गया था। इसके बाद गजराज बच्चे को लेकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गया, बच्चे की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed