{"_id":"69c2dde2681b9e53dd067389","slug":"prime-ministers-mother-vandana-scheme-has-made-women-financially-self-reliant-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82963-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने बनाया आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने बनाया आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत पहली संतान बेटी होने पर 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, दूसरी संतान भी बेटी होने पर 6000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। यह सहायता गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रोत्साहित करती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित होती है। संवाद
-- -
योजना से आर्थिक बोझ हुआ कम
विभाग की ओर से दी जाने वाली इस राशि से काफी सहायता मिली है। कई आवश्यक सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध होने के कारण आर्थिक बोझ कम हुआ और गर्भावस्था के दौरान देखभाल में भी आसानी हुई। - वर्षा, सेक्टर-12
मेरी दो बेटियां हैं और दोनों के लिए मैंने योजना का फॉर्म भरा है। सहायता राशि मिलते ही मैं उसे बैंक में जमा कर दूंगी, ताकि भविष्य में उनकी शादी और जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा मिल सके। - योगिता, बादशाहपुर
विज्ञापन
सरकारी योजना के कारण डिलीवरी के समय इलाज कराना आसान हो गया था। साथ ही लड़की के जन्म पर मिलने वाली सहायता राशि से परिवार को आर्थिक सहारा मिलता है और भविष्य की जरूरतों के लिए मदद होती है। - दीपा, सोहना
इलाज के साथ-साथ बेटी होने पर मिलने वाली सहायता राशि से तत्काल आर्थिक मदद मिलती है। साथ ही यह राशि भविष्य के लिए संचित की जा सकती है, जो बच्चों की पढ़ाई, जरूरतों और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में काफी सहायक साबित होती है। - नीतू, बादशाहपुर