फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prime Minister Modi gave the message of science, heritage and diversity: Dr. Sudha Yadav

प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान, विरासत और विविधता का दिया संदेश : डॉ. सुधा यादव

Sun, 27 Jul 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi gave the message of science, heritage and diversity: Dr. Sudha Yadav
गुरुग्राम। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 124वें एपीसोड को पटौदी विधानसभा के बूथ नंबर 137 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। डाॅ. सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में विज्ञान, विरासत और विविधता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने कार्यक्रम के जरिये भारत की उपलब्धियों और देश व समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते हैं और उनके योगदान की सराहना करते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि आज के एपिसोड में पीएम मोदी ने देश को गौरवान्वित करने वाले शुभांशु शुक्ला का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विज्ञानपरक बातों से युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जागृत होती है और युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर शैलेंद्र पांडे, मनोज शर्मा, शेर सिंह चौहान, किरोड़ी सिंह, परम यादव शिकोहपुर, कुलदीप यादव शिकोहपुर, लक्ष्मण सरपंच, रामकुमार विजय यादव, रमा वर्मा, बिमला देवी, शांति देवी सहित अनेक गांव गणमान्य लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed