फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prime accused of gang supplying spurious medicines arrested from Moradabad.

Gurugram News: नकली दवाई सप्लाई करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Prime accused of gang supplying spurious medicines arrested from Moradabad.
श्री बाला जी फार्म की ओर से बेची जा रही थी बीपी की नकली दवाई
विज्ञापन

नंबर गेम- 7 प्रतिशत ज्यादा कमाई के लालच में कर रहे थे नकली दवा की आपूर्ति

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ड्रग एंड कंट्रोल विभाग की छापेमारी के बाद नकली दवाइयां की खेप के साथ गिरफ्तार आरोपी की निशान देही पर मुख्य आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। यह दवा श्री बाला जी फार्म की ओर से बेची जा रही थी। पुलिस टीम ने सुब्रत द्विवेदी निवासी दिल्ली से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी जुबेर मुरादाबाद को दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपी नकली दवाइयां को सप्लाई करने वाले गिरोह के साथ जुड़े हुए थे। जो दिल्ली एनसीआर में असली दवाइयां के नाम पर नकली दवाइयां की सप्लाई कर रहे थे। जिस पर ड्रग एंड कंट्रोल विभाग ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर उनको तीन दिन के रिमांड पर लिया है ।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए टेलमा नाम की दवाई का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सप्लाई करने वालों ने इस महंगी दवा से ज्यादा कमाई करने के लालच में असली दवाई के नाम पर नकली दवाई सप्लाई करनी शुरू कर दी। इसकी सूचना ड्रग एंड कंट्रोल विभाग को मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने छानबीन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में संलिप्त एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में ड्रग एंड कंट्रोल विभाग की टीम जगह-जगह छापा मार रही है।
विज्ञापन

ड्रग एंड कंट्रोलिंग विभाग के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि सात परसेंट अधिक कमाई के चक्कर में यह नकली दवाइयां का कारोबार फल फूल रहा है। असली ब्लड प्रेशर की दवाई के एक पत्ते का रेट करीबन 350 रुपये है लेकिन यह नकली दवाई मेडिकल स्टोर पर सस्ते दामों में सप्लाई करते थे ताकि मरीजों से इसका ज्यादा दाम वसूल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान फर्म के संचालक सुब्रत द्विवेदी से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि यह दवा पटना से जुबेर नामक व्यक्ति द्वारा सप्लाई की गई थी। इसके बाद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारियों को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से नकली दवाओं के पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।


-----------------------
नकली दवा के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। छानबीन के दौरान अन्य खुलासे की उम्मीद है। - अमनदीप चौहान, ड्रग कंट्रोल अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed