फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparing to open 30 Harit stores in the district

जिले में 30 हर हित स्टोर खोलने की तैयारी

Tue, 31 Aug 2021 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Preparing to open 30 Harit stores in the district
गुरुग्राम। हर हित स्टोर योजना युवाओं के लिए रोजगार के अवसर के रूप में मील का पत्थर साबित हो सकती है। योजना के पहले चरण में जिले में 30 हर हित स्टोर खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने युवाओं से आवेदन मांगे हैं। कॉरपोरेशन प्रदेश में दो अक्तूबर तक सौ स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में रोजगार के नए अवसर पैदा हों इसके लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड सभी जिलों में हर हित स्टोर खोलेगी। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन तथा बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद ने बताया कि 30 स्टोर खोलने की तैयारी की जा रही है, हालांकि यह संख्या आवेदनकर्ताओं के आवेदन पर भी निर्भर करेगी। आवेदनों की संख्या के हिसाब से संख्या घटाई और बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि जो युवा अपने घर के नजदीक ही रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए हर हित स्टोर की फ्रेंचाइजी लेना एक बेहतर विकल्प साबित होगा।
विज्ञापन

समस्याओं के लिए कस्टमर केयर की व्यवस्था
राकेश दौलताबाद ने बताया कि कॉरपोरेशन ने आवेदकों की समस्याओं को दूर करने के लिए कस्टमर केयर की भी व्यवस्था की है। हर हित स्टोर की फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक आवेदनकर्ता आवेदन संबंधित प्रश्नों से जुड़े सवालों के जवाब, आवेदन के समय किन जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता रहेगी, सामान की डिलीवरी प्रक्रिया कैसे रहेगी। इन सभी सवालों सहित अन्य जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर 9517951711 पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता एवं आवश्यक दस्तावेज
चेयरमैन ने बताया कि हर हित स्टोर की फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक युवा हरियाणा का मूल निवासी और 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक के पास पैन कार्ड व आधार कार्ड होना भी जरूरी है।

हर हित स्टोर के साथ मिलने वाली सहायता
राकेश दौलताबाद ने बताया कि हर हित स्टोर लेने वाले युवा को सरकार की तरफ से आईटी सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता सहित स्टोर के सुगम संचालन के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर आवेदकों को मुद्रा लोन प्राप्त करने में भी पूरी सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर हित स्टोर में मिलने वाले सामान की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही शहर व गांव में स्थित प्रत्येक हर हित स्टोर पर डोर स्टेप डिलीवरी की भी व्यवस्था कॉरपोरेशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed