{"_id":"6af1cdd7634f2701fc05dde3","slug":"preparations-underway-to-make-toilets-built-in-villages-operational-soon-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106799-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांवों में बने शौचालयों को जल्द शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांवों में बने शौचालयों को जल्द शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
हर शौचालय पर सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर की होगी तैनाती
नंबर गेम - 2.85 करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम क्षेत्र के गांवों में बने सार्वजनिक शौचालय जल्द ही लोगों के इस्तेमाल के लिए खोले जा सकते हैं। लंबे समय से बंद पड़े इन शौचालयों को चालू करने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया चल रही है।
नगर निगम क्षेत्र में करीब 115 सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं। इनकी देखभाल के लिए निगम करीब 2 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च करेगा। इस राशि से अगले एक साल तक शौचालयों की सफाई और रखरखाव कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।
एजेंसी को हर शौचालय पर सफाई कर्मचारी रखने होंगे। साथ ही एक सुपरवाइजर भी तैनात करना होगा। शौचालयों में पानी, बिजली और सफाई की पूरी व्यवस्था करना एजेंसी की जिम्मेदारी होगी। इससे लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
पहले भी दिया गया था काम, लेकिन नहीं हो पाया शुरू
नगर निगम ने इससे पहले 34 शौचालयों की देखभाल के लिए करीब 110 लाख रुपये का टेंडर दिया था। लेकिन संबंधित एजेंसी काम नहीं कर पाई। इसके बाद निगम की बैठक में टेंडर रद करने का फैसला लिया गया। मुख्यालय से भी एजेंसी का वर्क ऑर्डर रद कर दिया गया। अब निगम ने सभी 115 शौचालयों की देखभाल की जिम्मेदारी एक एजेंसी को देने की योजना बनाई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सार्वजनिक शौचालयों के संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। एजेंसी की ओर से सभी शौचालयों में सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों की तैनाती भी होगी, ताकि लोगों को शौचालयों की सुविधा मिल सके। - निजेश, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर