{"_id":"6ad4d5763efa0b31a50a1b3f","slug":"preparations-underway-for-action-against-1600-illegal-pgs-government-to-formulate-a-policy-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104643-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 1600 अवैध पीजी पर कार्रवाई की तैयारी, सरकार बनाएगी पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 1600 अवैध पीजी पर कार्रवाई की तैयारी, सरकार बनाएगी पॉलिसी
विज्ञापन
निगमायुक्त ने पीजी संचालकों पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को भेजा पत्र
नंबर गेम - 05 हजार से अधिक पीजी और गेस्ट हाउस होने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बिना नियमों के संचालित हो रहे पीजी (पेइंग गेस्ट) और गेस्ट हाउस पर अब सरकार की नजर है। नगर निगम क्षेत्र में करीब 1600 पीजी संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निगमायुक्त ने मुख्यालय को पत्र भेजा है। वहीं, शहर में पीजी और गेस्ट हाउस के संचालन को लेकर पॉलिसी तैयार करने की भी तैयारी है।
नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन भवनों की है, जिन्हें आवासीय नक्शे के आधार पर बनाया गया है, लेकिन उनमें व्यावसायिक गतिविधियों के रूप में पीजी संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में व्यावसायिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने का मुद्दा भी सामने आया है। निगम की ओर से चिह्नित किए गए करीब 1600 पीजी संचालकों को नोटिस देकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब इस मामले में मुख्यालय स्तर पर निर्णय का इंतजार है।
गुरुग्राम में रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे शहरों से आने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण पीजी और गेस्ट हाउस का कारोबार तेजी से बढ़ा है। शहर में पांच हजार से अधिक पीजी और गेस्ट हाउस संचालित होने का अनुमान है। हालांकि, इनमें से कितने नियमों के अनुसार चल रहे हैं और कितने आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं, इसका पूरा ब्योरा सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर निगम क्षेत्र में चलने वाले पीजी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यालय पत्र लिखा गया है। सरकार की ओर से बनने वाली पॉलिसी के हिसाब से अगली कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप दहिया आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम