फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for the tractor parade of farmers intensified

कृषि कानूनों के खिलाफ मोर्चा के सदस्यों ने तैयारी तेज की

Fri, 22 Jan 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the tractor parade of farmers intensified
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ गतिविधि तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में मोर्चा के सदस्य ट्रैक्टर परेड को अंतिम देने लग गए है। इसके अलावा वह शनिवार को धरना स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाएंगे।
विज्ञापन

मोर्चा के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड करने के लिए पुलिस को सूचना दे दी है। हालांकि, पुलिस उन्हें ट्रैक्टर परेड करने से मना कर रही है, लेकिन मोर्चा के सदस्यों के सदस्यों ने पुलिस का आग्रह अस्वीकार कर दिया है। मोर्चा के अध्यक्ष संतोख सिंह ने कहा कि वे 26 जनवरी को हर हाल में ट्रैक्टर परेड करेंगे। वह शनिवार को लघु सचिवालय के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे के समक्ष धरनास्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाएंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे मोर्चा के सदस्य राव कमलबीर सिंह, पार्षद आरएस राठी आदि ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांग को लटकाने के बजाए वह उन्हें पूरा करें। इस कड़ी में सरकार कृषि कानूनों को निलंबित नहीं किया जाए, बल्कि उन्हें रद्द करें। धरने में नवनीत रोज, अटलबीर कटारिया, कामरेड सतबीर सिंह, ऊषा सरोहा, अनिल पंवार, बलबीर सिंह, बलकेश बाल, डा. सारिका वर्मा, देविका सिवाच आदि ने भी केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed