फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations begin in Jagannath temples, ISKCON's Rath Yatra will continue for 11 days

Gurugram News: जगन्नाथ मंदिरों में तैयारियां शुरू, 11 दिनों तक चलेगी इस्काॅन की रथयात्रा

Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin in Jagannath temples, ISKCON's Rath Yatra will continue for 11 days
जगन्नाथ मंदिरों की ओर से 27 जून से शुरू होगी रथ यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंंगे
विज्ञापन



सेक्टर-43 पावर ग्रिड जगन्नाथ मंदिर में ओडिशी संस्कृति पर कार्यक्रम



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की रथ यात्रा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस्कॉन मंदिर की ओर से छह जुलाई तक लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में श्री जगन्नाथ यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा का उद्देश्य के शहर की ज्यादा से ज्यादा सोसाइटियों और सेक्टरों में रथ यात्रा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्री जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलभद्र के दर्शन को कराना है।



27 जून को सेक्टर-15 पार्ट टू स्थित रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। शहर में ओडिशा के लोगों ने मारुति कुंज और सोहना में श्री जगन्नाथ मंदिर बनाया है मगर इन मंदिरों की ओर से रथ यात्राएं नहीं की जा रहीं हैं। जगन्नाथ मंदिरों से जुड़े अक्षय कुमार शामल ने बताया कि 27 जून को जगन्नाथ पुरी में रथयात्रा होगी और इसी दिन सभी जगहों पर रथ यात्राएं आयोजित होती हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-15 पार्ट टू स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के अध्यक्ष आलेख प्रसाद मलिक, मुख्य संरक्षक पीके महापात्रा (रिटायर्ड आईएएस) और प्रफुल्ल कुमार परुस्ती (रिटायर्ड आईआरएस) भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के रास्ते में झाड़ू लगाएंगे। इसके अलावा मंदिर में भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-43 में पावर ग्रिड के हनुमान मंदिर परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा 27 जून को निकलेगी। पावर ग्रिड के पूर्व सीएमडी आरके महापार्या रथ के रास्ते में झाड़ू लगाएंगे। इसी दिन शाम से 5 जुलाई तक हर शाम ओडिशा की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन होंंगे। इसमें शास्त्रीय गायन, ओडिशी नृत्य संगीत के कार्यक्रम आयोजित होंगे।






11 रथों में 11 दिन शहर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ



इस्काॅन मंदिर के सचिव अमानी अवतार दास ने बताया कि गुरुग्राम में श्री जगन्नाथ यात्रा के 11 रथ भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को लेकर चलेंगे। 26 जून को सेक्टर-45 और बादशाहपुर के इस्कॉन मंदिर, 27 जून को एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर, 28 जून को सेक्टर 45, 29 जून को सेक्टर नौ, 30 जून को सेक्टर 54 स्थित द वेरांडाज सोसाइटी, एक जुलाई को मानेसर, दो जुलाई को सेक्टर 17, तीन जुलाई को सोहना, चार जुलाई को सेक्टर 72 स्थित टाटा पिरामंती सोसाइटी, पांच जुलाई को जीएमडी सोसाइटी और छह जुलाई को एमथ्रीएम से रथ यात्राएं निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed