फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparation to hand over three underpasses of expressway, 6 FOBs to GMDA

Gurugram News: एक्सप्रेसवे के तीन अंडरपास, 6 एफओबी जीएमडीए को सौंपने की तैयारी

Sat, 30 Dec 2023 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preparation to hand over three underpasses of expressway, 6 FOBs to GMDA
एनएचएआई ने पत्र लिखकर टेकओवर करने को कहा, जीएमडीए ने कमियों को ठीक कराने की बात कही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के राजीव चौक, सिग्नेचर टावर और इफ्को चौक अंडरपास और छह एफओबी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को सौंपने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, जीएमडीए ने एनएचएआई से फुटपॉथ, ड्रेनेज और एफओबी को ठीक कराने को कहा है। इसके बाद ही जीएमडीए उन्हें टेकओवर करेगा।

एनएचएआई ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर पांच साल पहले इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर और राजीव चौक पर अंडरपास और एफओबी का निर्माण कराया था। पांच साल से एनएचएआई द्वारा इनकी देखरेख की जा रही है। तय शर्ताें के अनुसार एनएचएआई को पांच साल बाद इसे स्थानीय विभाग को सौंपना है। ऐसे में एनएचएआई ने जीएमडीए को पत्र लिखकर तीनों अंडरपासों और 6 एफओबी को टेक ओवर करने को कहा है। इस पर जीएमडीए ने अंडरपासों के आसपास की सड़कों, फुटपॉथ, टूटे ड्रेनेज लाइन और एफओबी की कमियों को पहले ठीक कराने को कहा है। इसके बाद भी तीनों चौक के अंडरपास और एफओबी को टेक ओवर करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि एनएचएआई अंडरपासों और एफओबी की देखरेख की जिम्मेदारी देना चाहता है। ऐसे में तीनों जगहों पर सर्वे कर एक रिपोर्ट एनएचएआई को दी गई है। इसमें इन जगहों पर फुटपॉथ, एफओबी की मरम्मत, ड्रेनेज लाइन, प्लास्टिक सीट समेत अन्य कमियों को दूर कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि कमियां दूर करने के बाद जीएमडीए टेक ओवर करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। बता दें कि राजीव चौक पर अंडरपास के साथ वॉकवे बनाया गया है। इसके अलावा एमजी रोड और सुखराली की ओर एक-एक एफओबी है। इसके अलावा सिग्नेचर टावर पर अंडरपास के साथ दो और राजीव चौक के पास भी अंडरपास के साथ दो एफओबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सिरहौल अंडरपास भी सौंपने के इच्छुक
एनएचएआई द्वारा सिरहौल बार्डर के पास अंडरपास बनवाया गया है। एनएचएआई इसकी देखरेख की जिम्मेदारी जीएमडीए को देना चाहता है। हालांकि अभी इसको बने करीब दो साल हुए हैं। हालांकि, इसे लेकर जीएमडीए ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

----
फ्लाईओवर की दीवार के नीचे से पानी की मेन लाइन होगी शिफ्ट
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान पानी की मेन लाइन को शिफ्ट करने में लापरवाही बरती गई। साल 2021 में इफ्को चौक पर सीवर लाइन धंसने के बाद इस बात का पता चला था। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि एक पानी की लाइन एक्सप्रेसवे और दूसरी पाइप लाइन पर फ्लाईओवर की दीवार पर टिकी है। दूसरी लाइन से ही पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में इसे शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि पानी की मेन लाइन इफ्को चौक फ्लाईओवर की दीवार के साथ है। उन्होंने बताया कि लाइन शिफ्ट करने के लिए स्टीमेट बनाया गया है। एक्सप्रेसवे के इफ्को चौक से करीब 700 मीटर लाइन डाली जाएगी। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। लाइन को एक्सप्रेसवे से कुछ दूरी से डाला जाएगा। पाइप लाइन शिफ्ट करने में आने वाले खर्च एनएचएआई को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed