{"_id":"6513192c93a4d6980e0f6d44","slug":"preparation-of-notice-to-manufacturers-of-banned-plastic-flakes-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15189-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रतिबंधित प्लास्टिक के फ्लैक्स बनाने वालों को नोटिस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रतिबंधित प्लास्टिक के फ्लैक्स बनाने वालों को नोटिस की तैयारी
विज्ञापन
नगर निगम ने शहरी स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए फैसले
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के क्रम में नगर निगम अब फ्लैक्स बनाने वालों को भी नोटिस जारी करने जा रहा है। इसमें प्रतिबंधित फ्लैक्स का इस्तेमाल बंद करने के लिए चेतावनी दी जाएगी। उनसे कहा जाएगा कि वह बायोडिग्रेडेबल मैटेरियल का उपयोग करें।
इसके साथ ही होटलों, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ भी समन्वय बनाया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक स्टॉकिस्टों, मार्केट, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर छापेमारी करके कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक की समाप्ति के लिए शहरी स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम क्षेत्र में जोन स्तर पर प्रवर्तन कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसमें नगर निगम, पुलिस व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। टास्क फोर्स के चेयरमैन पीसी मीणा ने निर्देश दिया कि संयुक्त आयुक्त भी अपने-अपने स्तर पर टीमें बनाएं। ब्यूरो