फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparation for conducting structural audit in high rise buildings

हाईराइज इमारतों में संरचनात्मक ऑडिट कराने की तैयारी

Sat, 25 Jun 2022 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparation for conducting structural audit in high rise buildings
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में फरवरी में हुए हादसे के बाद अब जिले की 60 हाईराइज इमारतों में संरचनात्ममक ऑडिट कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सलाहकारों का पैनल तैयार किया जा रहा है। विभिन्न एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर प्रशासन सलाहकारों को सूचीबद्ध कर देगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को पिछले दो साल में इमारतों के निर्माण में गड़बड़ी के संबंध में 60 कॉलोनियों व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों से शिकायत मिली थी। चिनटेल्स हादसे के बाद शिकायतों के निस्तारण के लिए दबाव बढ़ गया। इन्हीं शिकायतों के स्थायी समाधान के लिए संरचनात्मक ऑडिट कराने के लिए यह पैनल बनाया गया है, जिससे ऊंची इमारतों में रह रहे लोग उसकी संरचना को लेकर सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि आवेदन करने के लिए एजेंसी को स्ट्रक्चरल डिजाइनिंग, ऑडिटिंग और स्ट्रक्चरल एनालिसिस में कम से कम 10 साल का अनुभव होना जरूरी है। बहुमंजिला इमारतों के स्ट्रक्चरल डिजाइनिंग और ऑडिटिंग में कम से कम 5 साल का अनुभव हो। साथ ही तीन योग्य स्ट्रक्चरल इंजीनियर भी नियुक्त हों। एजेंसी पूर्व में काली सूची में न डाली गई हो। एजेंसी का सन 2017 से 2020 की तीन वर्ष की अवधि में सालाना टर्न ओवर दो करोड़ रुपये से कम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एजेंसी ने पिछले 5 साल में कम से कम 10 परियोजनाओं की डिजाइनिंग और ऑडिट का काम किया हो। एक इमारत कम से कम 15 मंजिल की हो। उपायुक्त ने बताया कि एक बार पैनल को अंतिम रूप देने के बाद प्रशासन द्वारा वित्त विवरण तैयार किया जाएगा। ऑडिट करवाने में जो लागत आएगी, वह संबंधित डेवलपर वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed