फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pregnant Women Sensitized to Health Awareness

Gurugram News: गर्भवती महिलाओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

Sat, 16 May 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pregnant Women Sensitized to Health Awareness
पिनगवां। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और महिलाओं व बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से खंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएनडी (विलेज हेल्थ न्यूट्रिशन डे ) बैठकों का आयोजन किया गया। गांव मामलिका, गंगवानी, अकबरपुर, पापड़ा सहित खंड के लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इन बैठकों में महिलाओं, गर्भवती माताओं, धात्री महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित महिलाओं को पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता, प्रसव पूर्व जांच और बच्चों की नियमित देखभाल के बारे में जागरूक किया। साथ ही कुपोषण से बचाव, संतुलित आहार और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। सुपरवाइजर गुंजन रानी ने बताया कि वीएचएनडी बैठक हर महीने आयोजित की जाती है, ताकि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed