फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pre-board exams will start from January 28

Gurugram News: शिक्षा विभाग ने जारी की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट

Thu, 19 Jan 2023 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Pre-board exams will start from January 28
प्री-बोर्ड परीक्षाएं 28 जनवरी से होंगी शुरू
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जारी किया कार्यक्रम, नौ फरवरी चलेंगी परीक्षाएं
गुरुग्राम (संवाद)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाओं कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 28 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं ली जा रही हैं।
कार्यक्रमानुसार, 28 जनवरी को 10वीं में हिंदी और 12वीं कक्षा में फाइन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान व एग्रीकल्चर का पेपर है। 30 जनवरी को 10वीं में अंग्रेजी व 12वीं में इतिहास, भौतिक विज्ञान व अकाउंटेंसी का पेपर है। 31 जनवरी को 12वीं में संस्कृत, पंजाबी, एनएसक्यूएफ कोर्स संबंधित विषयों के पेपर हैं। एक फरवरी को 10वीं में विज्ञान और 12वीं में कंप्यूटर विज्ञान व भूगोल विषय का पेपर है। दो फरवरी को 12वीं में हिंदी विषय का पेपर है। तीन फरवरी को 10वीं कक्षा में सामाजिक विज्ञान व 12वीं कक्षा में गणित विषय का पेपर है।
विज्ञापन

चार फरवरी को संस्कृत, पंजाबी व एनएसक्यूएफ कोर्स संबंधित विषय और 12वीं कक्षा में राजनैतिक विज्ञान, जीव विज्ञान व लोक प्रशासन विषय का पेपर है। छह फरवरी को 10वीं में गणित व 12वीं में अंग्रेजी विषय का पेपर है। 12वीं में सात फरवरी को गृह विज्ञान, आठ फरवरी को बिजनेस स्टडीज, रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र का पेपर और नौ फरवरी को अर्थशास्त्र विषय का पेपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed