फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pradeep Sharma was thrown from suspected ambulance

Gurugram News: संदिग्ध एम्बुलेंस से फेंका गया था प्रदीप शर्मा

Sun, 06 Aug 2023 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Sharma was thrown from suspected ambulance
बजरंगदल नेता की हत्या का सीसीटीवी आया सामने
विज्ञापन



-पुलिस की रडार पर एंबुलेंस


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नूंह में हुई हिंसा के बाद घर लौटते समय बादशाहपुर के बजरंग दल मंडल संयोजक प्रदीप शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। इसमें एक संदिग्ध एम्बुलेंस दिखाई दी है। पुलिस को शक है कि इसी एंबुलेंस से प्रदीप शर्मा को यहां फेंका गया। 31 जुलाई की देर रात पुलिस ने उसे अधमरी हालत में अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस के हाथ प्रारंभिक जांच में कई अहम सबूत लगे हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। संदिग्ध एम्बुलेंस से प्रदीप शर्मा को फेंके जाने का सीन सामने की मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

सोहना के एसीपी अपराध नवीन संधू के अनुसार प्रदीप शर्मा 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने नूंह गया था। वहां पर हिंसा हुई। हिंसा के बाद वह सुरक्षित जगह पर छुपा रहा। देर रात साढ़े 10 बजे नूंह से वापस अपने घर भोंडसी लौट रहा था तो सोहना के रायपुर के पास दंगाइयों ने उसकी गाड़ी पर लाठी डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन



पुलिस को एम्बुलेंस चालक पर शक

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि एक एम्बुलेंस मस्जिद के सामने आकर रुकती है। तब उसकी डिग्गी बंद थी और फिर अंधेरे में एम्बुलेंस की डिग्गी को खोलकर कुछ फेंका गया था। इसके बाद एम्बुलेंस मौके से वापस जाती देखी जा रही है। इसमें एम्बुलेंस की डिग्गी खुली हुई दिखाई दे रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो प्रदीप को इसी जगह से गुरुग्राम पुलिस ने गंभीर हालत में बरामद किया था। पुलिस को शक है की इसी एम्बुलेंस में प्रदीप शर्मा को यहां फेंका गया था, जबकि उसकी कार रायपुर के पास मिली थी। गाड़ी पर लाठी डंडों और पत्थरों से हमला करने के निशान मिले हैं। बाद में प्रदीप को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed