फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Practical examinations started in schools

Gurugram News: स्कूलों में शुरू हुई प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Mon, 02 Feb 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Practical examinations started in schools
गुरुग्राम। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही जिले के स्कूलों में आज से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो गईं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार 16 फरवरी से पहले सभी विषयों में पूरी कर ली जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड की ओर से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के लिए बाहरी परीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। आज पहले दिन बाहरी पर्यवेक्षकों ने विद्यार्थियों का वायवा लिया और उनकी प्रायोगिक समझ का मूल्यांकन किया। अन्य विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित स्कूलों में नियुक्त शिक्षक ही ले रहे हैं। बोर्ड ने स्कूल हेड को निर्देश दिए हैं कि प्रैक्टिकल परीक्षा का ड्यूटी चार्ट, विद्यार्थियों की उपस्थिति और उनके प्राप्तांक तय समय-सारिणी के अनुसार बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed