{"_id":"6abd1c60bc559d7b500582a1","slug":"power-outage-at-health-center-for-a-week-darkness-causes-trouble-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102783-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से बिजली गुल, अंधेरा बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से बिजली गुल, अंधेरा बना आफत
विज्ञापन
शहरी प्राथमिक केंद्र में छाया अंधेरा। संवाद राजेंद्र पार्क के 24x7 स्वास्थ्य केंद्र में एक सप
बिजली बिल और किराया बकाया होने की बात, गर्मी में मरीजों व स्टाफ की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। यह स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे संचालित होता है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी हो रही है।
स्वास्थ्य केंद्र में करीब छह माह से इमारत का किराया बकाया है। वहीं, लगभग ढाई महीने का बिजली बिल भी बकाया है। बिजली न होने से पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। यहां कार्यरत डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बिना बिजली के काम करने को मजबूर हैं। उन्हें दिन-रात गर्मी में बिना पंखे के काम करना पड़ रहा है। रात में मरीजों की जांच और उपचार के लिए बैटरी वाली टॉर्च का सहारा लेना पड़ता है।
अन्य समस्याएं और प्रबंधन
बिजली के साथ केंद्र में साफ पानी की उपलब्धता भी एक समस्या है। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए आवश्यक उपकरण और सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इमारत के मालिक हरीश यादव ने बताया कि बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया है। उन्होंने बिजली और स्वास्थ्य विभाग दोनों को इसकी सूचना दी है। हालांकि, अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।