Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power cuts made people cry, drains will have to be cleaned by June 20

Gurugram News: बिजली कटों ने रुलाया, 20 जून तक साफ करने होंगे नाले

Tue, 27 May 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Power cuts made people cry, drains will have to be cleaned by June 20
जलभराव ने खोली प्रशासन के इंतजामों की पोल, नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश
विज्ञापन

शहर में 170 खंभे व 34 पेड़ गिरे, 20 ट्रांसफार्मर हुए खराब
पूनम
गुरुग्राम। साइबर सिटी में विगत रात्रि आंधी के साथ मूसलाधार बारिश के बाद गिरे बिजली के खंभों और खराब ट्रांसफार्मरों की वजह से दूसरे दिन भी बिजली व्यवस्था बेपटरी रही। विभिन्न इलाकों में बिजली कटों ने जहां लोगों को रुलाया, वहीं शहर में जलभराव ने भी प्रशासन के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है।
अफसरों ने अब 20 जून तक सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि मौसम विभाग इस बार पहले ही मानसून आने की संभावना जता चुका है। उधर अभी विभिन्न इलाकों में टूटे खंभे और गिरे हुए पेड़ पड़े हुए हैं। जिस वजह से लोगों को सोमवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी के दौरान जिले में 143 और शहर में 34 पेड़ गिर गए थे। इनकी वजह से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ था। शनिवार की आंधी और बारिश के बाद गुरुग्राम में 170 बिजली खंभे गिर गए थे। 20 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। एसई वन श्यामवीर सैनी ने बताया कि सर्किल वन में कुल 40 बिजली के खंभे गिरे हैं, जिनमें नौ मीटर ऊंचाई के 28 और 11 मीटर के 12 खंभे शामिल हैं। सर्किल वन में कुल आठ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 200 केवी एक पावर ट्रांसफार्मर 100 केवी के तीन ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
विज्ञापन

हालांकि रविवार दोपहर में जोड़-तोड़कर सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई थी मगर खंभों और ट्रांसफार्मर के मरम्मत कार्य अभी जारी हैं। सर्किल टू के एसई मनोज यादव ने बताया कि सर्किल टू में 130 खंभे गिरे हैं। 12 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें छह 100 केवी के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। सबसे ज्यादा 68 खंभे सोहना सब डिविजन में गिरे हैं। हालांकि बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है मगर अभी टूटे खंभों को बदलने का काम जारी है। सर्किल टू इलाके में गुरुग्राम के शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खंभे सेक्टर 56 में आठ खंभे गिरे हैं। डीएलएफ में छह खंभे गिरे हैं। डीएलएफ के एसडीओ सतीश चंद्र ने बताया कि डीएलएफ फेज टू के जे ब्लॉक में लगातार बने चार बिजली के खंभे गिर गए थे। रविवार रात आठ बजे तक इस इलाके में दूसरे खंभे लगाने और मरम्मत कार्य पूरा कर दिया गया था। सर्किल वन के एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि पुराने गुरुग्राम में सात बिजली के खंभे गिरे थे मगर दोपहर से पहले तक अधिसंख्य हिस्से में बिजली बहाल कर दी गई थी। मानेसर एसडीओ के अनुसार मानेसर इलाके में सात बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

सेक्टर-52, वजीराबाद, सेक्टर-102, 79 समेत कई इलाके प्रभावित

सेक्टर-52 वजीराबाद के निवासियों ने बताया कि रविवार को पूरी रात बिजली नहीं थी। हालांकि आंधी के बाद इलाके में बिजली बहाल हो गई थी। सेक्टर 102 स्थित इंपीरियल गार्डन के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुनील सरीन ने बताया कि खेड़की माजरा इलाके के 75 मीटर रोड की सोसाइटियों और गांवों में रविवार की रात बिजली नहीं थी। सेक्टर 84 स्थित पीवोटल दीवान के प्रतिनिधि अभिनीत झा ने बताया कि ब्रेक डाउन के बाद एक सामान्य कॉल भी बिजली निगम से नहीं आई। सोसाइटी में 15 घंटे बिजली बिजली नहीं थी। सोमवार को भी बीच-बीच में बिजली आती जाती रही। शनिवार को मध्यरात्रि में बिजली गई, जो रविवार को रात आठ बजे आई। सेक्टर 81 स्थित विपुल लावण्या सोसाइटी के ललित वर्मा ने बताया कि शनिवार को मध्यरात्रि में गई बिजली रविवार को शाम तक नहीं थी। सेक्टर 79 स्थित मैप्सको माउंटविले के आरडब्ल्यूए महासचिव रघु तिवारी ने बताया कि आंधी और बारिश के बाद से सोसाइटी के स्वीचिंग स्टेशन में दिक्कत आ गई थी। सोमवार को भी पूरे दिन बिजली नहीं थी।

------------------------

सफाई, इंजीनियरिंग शाखा समन्वय के साथ काम करें : निगमायुक्त

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता की समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ किया जाए। उन्होंने मानसून को लेकर अधिकारियों को सतर्क करते हुए कहा कि इस बार मानसून सामान्य से पहले आने की संभावना है, अत: सभी अधिकारी 20 जून तक ड्रेनेज, सीवरेज और जीटी की सफाई का कार्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित करवाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पर्याप्त संख्या में मैनपावर और मशीनरी तैनात रहे। निगमायुक्त ने दोहराया कि मानसून के दौरान सफाई शाखा और इंजीनियरिंग शाखा समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बिना पूर्व स्वीकृति के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी स्टेशन न छोड़े। साथ ही सभी सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वे संभावित जलभराव वाले ऐसे क्षेत्रों पर जहां-जहां बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है, वहां तत्काल कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed