{"_id":"68dc2472c67ae3d96f071644","slug":"power-crisis-in-ramprastha-city-cable-fault-causes-trouble-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68657-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रामप्रस्था सिटी में बिजली संकट, केबल फॉल्ट से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रामप्रस्था सिटी में बिजली संकट, केबल फॉल्ट से परेशानी
विज्ञापन
रविवार से सोमवार तक करीब 32 घंटे डीजी सेट पर रही सोसाइटी
मंगलवार दोपहर 12 बजे बिजली फिर गई, शाम छह बजे बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्था सिटी में बिजली संकट जारी है। सोमवार रात 32 घंटे बाद सोसाइटी में बिजली बहाल हुई थी। लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे बिजली फिर चली गई और शाम करीब छह बजे दोबारा बहाल हुई। सेक्टर-85 के ग्रिड से सोसाइटी की ओर आने वाली अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने के कारण यह समस्या बनी है। केबल फाॅल्ट दुरुस्त किए जाने के बाद 32 घंटे बाद सोमवार रात 8.30 बजे बिजली आई। रविवार की दोपहर भी केबल में फॉल्ट आ गया था।
रामप्रस्था सिटी के द ड्यू टावर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सौरभ मित्तल ने बताया कि केबल फाॅल्ट होने पर बिजली कर्मियों ने पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी। सेक्टर-85 सबस्टेशन से करीब तीन किमी होकर अंडरग्राउंड केबल सोसाइटी में पहुंचती है। रविवार से सोमवार तक करीब 32 घंटे सोसाइटी डीजी सेट पर रही। डीजी सेट की बिजली की दर करीब सामान्य बिजली के बिल की दर की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा होती है। मंगलवार को भी लोग दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बगैर बिजली के रहे।
रामप्रस्था सिटी द एज बिल्डिंग के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अतनु भट्टाचार्य ने बताया कि बिजली कटौती से काफी परेशानी हो रही है। त्योहारों के मौसम में लोगों को डीजी की उच्च दरों के कारण बिजली बिल का बोझ भी बढ़ गया है। 32 घंटे बाद सोमवार की रात बिजली आई थी। मंगलवार दोपहर भी छह घंटे बिजली संकट रहा। बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट को ढूंढने में वक्त लगा इसलिए देरी हुई। निगम कर्मी लगातार समस्या के समाधान में जुटे रहे।